हेलो दोस्तों, क्या हाल है? तारीख आज 23 जुलाई 2025, दिन बुधवार हो गया हिंदी तिथि चतुर्दशी और आइए बात करते हैं आज के मुख्य समाचार में देश भर की तमाम बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।
Today Breaking News: आज 23 जुलाई मुख्य समाचार।
देखिए एक तो आज भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती है। वह कहते थे कि हम दुश्मनों की गोलियों का सामना करेंगे। आजाद हूं आजाद ही मरूंगा और आज के दिन 1906 में उनका जन्म हुआ था और फरवरी 1931 में आजाद ने पांच अंग्रेज पुलिस वालों को गोली मारकर खुद को गोली मार ली थी। ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी को सैल्यूट और चलिए, आगे बढ़ते हैं,
आज के समाचार में तो देखिए एक तो आज के दिन को नेशनल ब्रॉडकास्टिंग डे के रूप में भी मनाया जाता है,
क्योंकि आज का दिन भारत में रेडियो के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन 1927 को भारतीय प्रसारण कंपनी ने मुंबई स्टेशन से रेडियो का पहला प्रसारण आरंभ किया था। यही वजह है कि आज के दिन को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। और वहीं दोस्तों आज सावन की शिवरात्रि भी है।
भगवान शिव शंकर भोलेनाथ पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है खबर देखिए देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अगले महीने 7 अगस्त को 24 बुनकरों को सम्मानित करेगी 11वें राष्ट्रीय हथकर्ग दिवस समारोह के मौके पर वहीं खबर है ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने शुरू किया मशीन लर्निंग समर स्कूल का नया संस्करण जो छात्र आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआईएमएल वगैरह की एजुकेशन लेना चाहते हैं तो उनके लिए खास मौका है यह। चलिए अगली बड़ी खबर देखिए। केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों को चेतावनी दी और कहा कि पीएम किसान किस्त चेक करने के लिए फर्जी लिंक पर क्लिक ना करें। आजकल मोबाइल पर, सोशल मीडिया पर, Facebook, WhatsApp पर इस तरह के फेक मैसेज फैलाए जा रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद लेने वाले किसानों को चेतावनी दी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर फैल रहे फर्जी मैसेज और लिंक से सावधान रहें। इन पर क्लिक ना करें। यह देख सकते हैं आप सरकार द्वारा इस संबंध में चेतावनी भी जारी की गई। झूठी अफवाहों से दूर रह। दरअसल किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर फर्जी एसएमएस और लिंक भेजे जा रहे हैं। जिनमें लिखा है कि एक क्लिक करो ₹2000 की किस्त आएगी। तो सोशल मीडिया पर किसानों के साथ इस तरह की ठगी हो रही है। तो सरकार ने चेतावनी दी और कहा कि इस तरह की लिंक पर क्लिक ना करें और फर्जी मैसेज मिलने पर आप पीएम किसान हेल्पलाइन पर शिकायत भी कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर भी आप देख सकते हैं स्क्रीन पर। है ना? चलिए अगला अपडेट देखिए। देश के फाइनेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि सरकार ने रेटिंग एजेंसियों के साथ अपने संबंध मजबूत किए हैं। राज्यसभा में बोले वित्त राज्य मंत्री। चलिए बड़ी खबर देखिए। दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान। अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलेंगे ₹7 करोड़ और नौकरी भी दी जाएगी। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद की तरफ से बड़ी घोषणा की गई। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए। यह बड़ा ऐलान किया है। युवा खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को सीधा बढ़ाकर ₹7 करोड़ कर दिया है। गोल्ड मेडल वालों को 7 करोड़, सिल्वर मेडल वालों को 5 करोड़ और ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी ₹3 करोड़ दिए जाएंगे। और वहीं दिल्ली सरकार ने टीवी पेंशन धारियों को भी बड़ी खुशखबरी दी। इनकी ग्रेचुटी सीमा को भी बढ़ाकर ₹25 लाख कर दिया है। जो अब तक ₹20 लाख ही थी तो उसे बढ़ाकर ₹25 लाख कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया गया। और दिल्ली वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। राजधानी में इसी महीने शुरू होंगे 30 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी और इसके बाद कुल इनकी संख्या बढ़कर 63 हो जाएगी। फिर अगले महीने अगस्त में भी 75 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य रखा है। यहां पर लोगों को मुफ्त इलाज मिल पाएगा। स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। है ना? चलिए अगली बड़ी खबर देखिए दोस्तों। किसानों के नुकसान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस बार की मानसून की शुरुआती भारी बारिश और बाढ़ की वजह से देश के 12 राज्यों में किसानों की फसलें तबाह हो गई। 1.5 लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा बोई हुई फसलों के खेत प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से खुद यह आंकड़े जारी किए गए हैं। इन प्रभावित फसलों में धान, गेहूं, जौ, सरसों, ज्वार, बाजरा, मक्का समेत कई सारी फसलें शामिल हैं। तो अब एक तो केंद्र सरकार का यह कहना है कि 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना की लास्ट डेट है। जो किसान अभी तक भी जुड़े नहीं है तो जुड़ जाए। बाकी अभी भी देश में मौसम के हालात काफी गंभीर चल रहे हैं। यह देखिए आप। बीते दिन जम्मू कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में फिर से लैंडस्लाइड की घटनाएं देखी गई जिसमें पांच लोगों की और मौतें हो गई और मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में बाढ़ में बहे बाघ की भी जान बचा ली गई। उत्तराखंड महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट जारी किया अभी भी मौसम विभाग ने। आगे मैं आपको बताऊंगा और भी मौसम समाचार विस्तार से हैं। फिलहाल देखिए दोस्तों अगला अपडेट ऑटो इंडस्ट्री से खबर आ रही है। Skoda और Foxwagen कंपनी ने 1821 गाड़ियों को वापस बुलाया। इन दोनों कंपनियों के अलग-अलग कारों के पांच मॉडल्स की पिछली सीट बेल्ट में डिफेक्ट पाया गया। इस साल ही दूसरी बार कंपनी ने अपने कई मॉडल्स को रिकॉल किया। अगर आपके पास भी इस कंपनी की कारें हैं तो नजदीकी शोरूम पर चेकअप करवा लें। और वहीं ऑटो सेक्टर में टू व्हीलर पर भी खबर देखिए। सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक ल्च करेगी Honda कंपनी। Shin 100 के प्लेटफार्म पर यह बनेगी और AIV E की तरह स्वपेबल बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलेगा इसमें आपको। और कंपनी ने इस मॉडल के स्केच को भी रोल आउट किया। देख सकते हैं आप। चलिए अगली खबर देखिए। ईलॉन मस्क ने स्पेसशिप जैसा दिखने वाला रेस्ट्रा खोला। यहां रोबोट ने पॉपकॉर्न सर्व किया। मूवी के लिए 66 फीट की स्क्रीन है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 80 सुपर चार्जर स्टेशन भी बने हुए हैं। ईलॉन मस्क ने लॉस एंजेलस में यह अनोखा रेस्तरा खोला है। चलिए बड़ी खबर देखिए। वीडियो को केस मामले में चंदा कोचर को बड़ा झटका लगा। अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि प्रथम दृष्टिया में यह मनी लॉन्ड्रिंग का ही केस है। चंदा कोचर के ऊपर लोन के बदले रिश्वत देने के मामले में केस दर्ज है और अब न्यायालय ने उन्हें दोषी करार कर दिया है। वीडियोक ग्रुप को 300 करोड़ लोन अप्रूव करने के लिए उन्होंने 64 करोड़ की रिश्वत ली थी। चलिए अगली बड़ी खबर देखिए। भारत ने यूरोपियन यूनियन को बड़ा जवाब दिया। कहा कि हम वही करेंगे जो हमारे 140 करोड़ लोगों के लिए सही होगा। हाल ही में आपको बताऊंगा यूरोपियन यूनियन ने रूसी तेल पर पाबंदियां लगाई थी। तो अब भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने यूरोपियन यूनियन को कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सबसे ऊपर रखता है और रूसी तेल खरीदने के मामले में वह अपने हितों की रक्षा करेगा। और एक अच्छी खबर देखिए। दुनिया में वैश्विक स्थिरता का आधार बन रहा हमारा देश भारत। यूएन के मंच से बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी भी। चलिए खबर आ रही है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए भी काउंटडाउन शुरू हो चुके हैं। महिलाओं को इस योजना के जरिए लाभ मिलेगा। 31 जुलाई तक इस योजना में पंजीकरण कराने के लिए अभी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधार कार्ड के जरिए केवाईसी होगी। गर्भवती महिलाओं को इस योजना में कितनी-कितनी आर्थिक मदद मिलती है आप देख सकते हैं। ₹5000 फिर 2000 फिर 6000। इस योजना में पंजीकरण के लिए आप ऑनलाइन इस पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। चलिए दोस्तों, इंडियन आर्मी के लिए बड़ी अच्छी खबर देखिए। भारतीय सेना को अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप मिली। तीन हेलीकॉप्टर अमेरिका से इंडियन एयरबेस पर लाए गए और इन हेलीकॉप्टर का रंग भी रेतीला है जो इन लड़ाकू विमान को छिपने में भी मददगार होगा। दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू हेलीकॉप्टर में से एक हैं। यह भारत पहुंच चुके हैं। राजस्थान के जोधपुर में इनकी तैनाती होगी और इससे हमारी भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ेगी। है ना? वहीं खबर देखिए। कांग्रेस को 199 करोड़ डोनेशन के मामले पर टैक्स से राहत नहीं मिली। ट्रिब्यूनल में याचिका खारिज हुई। 6 साल पहले पार्टी ने जीरो इनकम बताकर टैक्स भरा था। दोस्तों, मार्केट में काफी मौके आते हैं। पर सफलता पाने के लिए सिर्फ मौका ही काफी नहीं। आपको चाहिए एक मजबूत शुरुआत, सही प्लेटफार्म, सही टूल्स और सही सोच, ट्रेडिंग या इन्वेस्टिंग। इनमें पहला कदम ही आपकी मंजिल तय करता है। तो आज हम बात करेंगे कैसे आप अपने पैसे को समझदारी से बढ़ा सकते हैं बिना किसी झंझट के। blinkx एक स्मार्ट और एफिशिएंट ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जो यूज़र्स को देता है जीरो ब्रोकरेज के साथ कुछ काफी पावरफुल फीचर्स भी। अभी हाल ही में blinkx ने नए यूज़र्स के लिए 2 महीने का जीरो ब्रोकरेज प्लान। बिल्कुल फ्री ल्च किया है। इस प्लान के थ्रू आप एनएससी एफ&o, इक्विटी डिलीवरी, इंट्राडे, करेंसी ट्रेडिंग और आईपीओस में 2 महीने तक बिना किसी ब्रोकरेज के ट्रेड कर सकते हो। और सिर्फ इतना ही नहीं blinkx ऐप पर मिलती हैं फ्री रिसर्च कॉल्स जहां आपको मार्केट एक्सपर्ट्स गाइडेंस देते हैं कि किस स्टॉक्स में कब एंट्री लेनी चाहिए और कब एग्जिट करना है। यह रियल टाइम इनसाइट्स आपके ट्रेडिंग डिसीजंस को और भी एक्यूरेट बनाते हैं। अगर आप ऑप्शंस ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए ब्लिंक एक्स का फ्लैश ट्रेड फीचर काफी काम का हो सकता है। यह फीचर एटीएम यानी एट द मनी हाईएस्ट ओपन इंटरेस्ट और मोस्ट ट्रेडेड कॉन्ट्रैक्ट्स के बेसिस पर बेस्ट ऑप्शंस को फिल्टर करता है। हर कैटेगरी के टॉप फाइव कॉन्ट्रैक्ट्स ऐप पर दिखते हैं। जहां से आप सिर्फ एक क्लिक में ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ टाइम बचेगा बल्कि डिसीजन मेकिंग में भी आपको क्लेरिटी मिलेगी। तो अगर आप भी ट्रेडिंग को इजी और ब्रोकरेज फ्री बनाना चाहते हैं तो ब्लिंक एक्स जरूर ट्राई करके देखिए। लिंक मैंने डिस्क्रिप्शन और पिन कमेंट में दे दिया है। चलिए अगली खबर देखिए। स्टूडेंट के लिए अपडेट है। स्पेस से बॉर्डर नहीं दिखते हैं। हाल ही में एस्ट्रोनॉट सुंशु शुक्ला ने आईएसएस से यह जो स्टेटमेंट दिया था इस स्टेटमेंट को उनके इस कथन को एनसीईआरटी के बुक्स में शामिल किया जाएगा। साइंस, सोशल साइंस और एनवायरमेंटल स्टडीज की कहानियों में पांचवी तक के बच्चे शुभांशु शुक्ला के यह आईएसएस के दौरे की कहानी भी पढ़ेंगे। उन्होंने कहा था कि पृथ्वी पूरी एक दिखती है। स्पेस से दुनिया के किसी भी देशों की बॉर्डर नहीं दिखाई देती है। यानी वसुदेव कुटुंबकम दिखता है ऊपर से। तो उनके इन कथनों को अब पांचवी कक्षा तक की किताबों में भी शामिल किया जाएगा। है ना? वैसे बीते दिन सुभांशु के साथ एक घटना हो गई। जिम में वर्कआउट करते दौरान वो ट्रेडमल पर फिसल गए। एक्सरसाइज करते समय उनका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि ठीक है उनको चोट नहीं आई। अच्छा वैसे स्टूडेंट के लिए सीबीएसई ने भी एक नया नियम लागू कर दिया है। देश भर के सभी सीबीएसई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कॉरिडोर, लैब, एंट्री, एग्जिट सभी जगहों पर निगरानी होगी। 15 दिन की रिकॉर्डिंग भी रखना अनिवार्य होगा। यह नया नियम मैंने आपको कल ही बताया था ना। चलिए बड़ी खबर देखिए। 180 से ज्यादा लोगों की मौत मुंबई ट्रेन ब्लास्ट की घटना में हुई। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीते दिन इस केस में किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। तो अब हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 2006 में मुंबई ट्रेन ब्लास्ट का जो केस था, इस मामले पर अब महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। क्योंकि एक दिन पहले आपको पता होगा मुंबई हाईकोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। धमाकों में 189 लोगों की मौतें हुई थी। तो देखते हैं सुप्रीम कोर्ट में इस केस पर क्या फैसला सुनाया जाता है। और वहीं देखिए उड़ीसा के लड़की के मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम शर्मिंदा हैं। उड़ीसा में एक नाबालिक लड़की को जिंदा जलाया गया। हालत उसकी काफी नाजुक है। अभी हाल ही में यह मामला सामने आया था। एक जलती लड़की घर के दरवाजे पर गिरी। बोली कि भैया मुझे बचा लो। तीन अनजान लड़कों ने उसके हाथ पैर बांधकर उसको जला दिया था। लेकिन बड़े दुख की बात है कि 2 दिन बाद भी उड़ीसा पुलिस के हाथ खाली हैं। अपराधियों को पकड़ा नहीं गया है। देखिए जरा तो समाज में ऐसी घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने भी निंदा व्यक्त की। कहा कि हम शर्मिंदा हैं। वहीं दोस्तों एक रूसी महिला भी भारत में एक बच्चे के साथ लापता हो गई थी हाल ही में। उस मामले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि नेपाल और शारजा के रास्ते अवैध तरीके से रूस भागी महिला। चलिए बड़ी खबर देखिए। गुजरात में सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 28 किलो सोना। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोने का पेस्ट छिपा रखा था और अवैध तरीके से यह सोने की तस्करी की जा रही थी। व्यक्ति के हावभाव से एजेंसियों को शक हुआ तो फिर जांच की और पता चला 28 किलो सोना उसके शरीर के ऊपर चिपका रखा था। देखिए जरा और खबर आ रही है कि हरियाणा सरकार अगले महीने महिलाओं को ₹2100 देने की तैयारी कर रही है। चार फेज में लागू होगी लाडो लक्ष्मी स्कीम। नौकरी पेशा और पेंशनर्स को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के लिए ₹5000 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की तरफ से। तो जल्दी हरियाणा में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। और हरियाणा की यूटबर अरमान मलिक की पत्नी ने भी माफी मांगी। पंजाब पटियाला में मंदिर पहुंची थी। वह काली माता का रूप बनाया था। बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। वहीं खबर है 1 अगस्त से अगले महीने से शुरू होगा मध्य प्रदेश का पहला लग्जरी वृद्धा आश्रम। सीनियर सिटीजन कपल के लिए 1 महीने का शुल्क ₹82,000 होगा। इसमें 247 मेडिकल सुविधा वगैरह भी मिलेगी। यह मध्य प्रदेश का पहला पेड और लग्जरी ओल्ड एज होम यानी वृद्धाश्रम 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। एमपी भोपाल के लिंक रोड पर स्थित है। ये फाइव स्टार होटल जैसी फैसिलिटी मिलेगी। चलिए, खबर आ रही है कि पंजाब में गोल्डन टेंपल को नौ बार धमकियां देने के बाद अब पंजाब एयरपोर्ट को भी थ्रेट मिल रहे हैं। अमृतसर में ईमेल भेज कर के कहा कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाएंगे। धमकी का पैटर्न पहले जैसा ही रहा। लेकिन जरा देखिए नौ बार धमकियां मिलने के बावजूद भी अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया। और खबर देखिए एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने के दौरान एलिमनी में ₹12 करोड़ मांगे। एक BMW कार भी मांगी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खुद कमा कर खाइए। आप भी पढ़ी लिखी हैं। सिर्फ 18 महीने पहले शादी हुई थी पति से। और अब पत्नी को अपने पति से इतनी इतनी चीजें चाहिए। जरा देखिए आप। चलिए अगला अपडेट देखिए दोस्तों। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जो हाल ही में अहमदाबाद जैसा विमान हादसा हुआ था तो उस मामले पर खबर आ रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच चुकी है। कॉलेज परिसर पर क्रेश हुआ था यह वायुसेना का विमान। तो इसमें मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स ही हैं। इस घटना के बाद नाराज छात्रों का भी बांग्लादेश सरकार पर गुस्सा फूटा। अंतरिम सरकार के सलाहकारों को दौड़ाया। अब तक इसमें 31 लोगों की मौत हो चुकी है। और इस बीमार हादसे पर भारत की दरियादिली देखिए। मदद के लिए आगे आया भारत। घायलों के इलाज के लिए बांग्लादेश भेजेगा बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी है। भारत सरकार की तरफ से ये घोषणा की गई है। बांग्लादेश में मदद भेजने की है ना। चलिए अगली बड़ी खबर आ रही है। कावड़ यात्रा के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बड़े फैसले सुनाए। एक तो कावड़ यात्रा में भोजनालय विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में जो भी भोजनालय रेस्टोरेंट है वो मालिक अपने लाइसेंस नंबर और पंजीकरण प्रमाण पत्र अपने रेस्टोरेंट पर प्रदर्शित करें। यानी कावड़ मार्ग पर स्थित सभी होटल रेस्टोरेंट को अपने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह निर्देश दिया गया। हालांकि अदालत ने कहा कि अभी क्यूआर कोड के मुद्दे पर विचार नहीं किया गया है और मुख्य याचिका पर सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर भी विचार किया जा सकता है। क्योंकि यूपी में योगी सरकार ने तो यह भी आदेश जारी किया था कि कावड़ यात्रा के मार्ग के होटल और ढाबों पर क्यूआर कोड लगाना जरूरी होगा जिसमें होटल मालिक संचालकों की डिटेल अवेलेबल होगी। है ना? तो बीते दिन कावड़ यात्रा रूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसले सुनाए उसकी कुछ और अहम बातें आप देख सकते हैं स्क्रीन पर। कुछ डाउट्स थे उनको क्लियर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एकदम साफ आदेश जारी किए। वहीं कावड़ यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के जैसे ही उत्तराखंड में भी क्यूआर कोड सिस्टम जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सत्य निर्देश दिया। चलिए अगली बड़ी खबर देखिए दोस्तों। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन कुछ यूं रहा। बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद में धरना प्रदर्शन भी किया। लोकसभा और राज्यसभा एक दिन के लिए स्थगित हुई। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का भी इस्तीफा संसद ने मंजूर किया। पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। अभी एक दिन पहले आपको पता होगा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तो दूसरे दिन वह संसद भी नहीं पहुंचे। मानसून सत्र के पहले ही दिन उन्होंने इस्तीफा दिया। हालांकि उनके इस्तीफे पर भी विपक्ष को तो डाउट है। विपक्ष ने कहा कि वजह स्वास्थ्य नहीं बल्कि कुछ और ही है। और देखिए उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर किसान नेता राकेश टिकटैत ने भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसानों की बात करते थे। इसलिए उनको इस्तीफा दिलवाया गया। खैर क्योंकि मानसून सत्र के बीच सीजन में ही बीत सत्र में ही उन्होंने अपना तो इस्तीफा दे दिया। अब सवाल यह है यह कि आखिर राज्यसभा की कमान कौन संभालेगा? मतलब देश का नया उपराष्ट्रपति कौन बनेगा? कई समीकरणों पर माथापच्ची भी कर रही है सरकार। और वहीं दोस्तों संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया भी शुरू हुई। सरकार और विपक्ष के 215 सांसद एकजुट हुए हैं। आजाद भारत में ऐसा पहली बार देखा जा रहा जब किसी हाईकोर्ट जज के खिलाफ महाभियोग लाया जा रहा हो। आपको पता होगा इन जज साहब के घर पर जले हुए नोटों के ढेरों के बंडल मिलने के आरोप लगे थे। है ना? तो अब जस्टिस यशवंत वर्मा पर लोकसभा में महाभियोग लाने की तैयारियां तेज हुई। गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच भी इस मुद्दे को लेकर अहम बैठक हुई है। तो कुछ यूं रहा संसद का दूसरा दिन। चलिए अगली खबर देखिए। भारत यूके मुफ्त व्यापार समझौते पर खबर आ रही है। दोनों देश 24 जुलाई को लगाएंगे मोहर। सालाना कारोबार में 25 अरब पाउंड के उछाल आने की आशंका है। इंडिया यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को केंद्र सरकार के कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है। और इस समझौते से दोनों देशों में कई उत्पादों में आम लोगों को टैक्स से राहत मिलेगी। है ना? चलिए अगली बड़ी खबर देखिए। अगले 3 महीने में अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को अपडेट कराएं। नहीं तो गाड़ी के ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल और आरसी सस्पेंड कर दिए जाएंगे। वैसे तो यह नियम केंद्र सरकार की तरफ से देश भर में लागू कर दिया गया है। मतलब आपको अपने गाड़ी के आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर लिंक करने हैं। ठीक है? लेकिन बिहार सरकार की तरफ से एक स्पेशल चेतावनी दी गई कि 3 महीने का मौका है। 90 दिन के अंदर-अंदर मोबाइल नंबर लिंक कर लें। वरना आपका आरटीओ लाइसेंस, डीएल वगैरह भी रद्द हो सकता है। और अगर आपकी गाड़ी पर ई चालान आता है तो वह भी 90 दिन के अंदर-अंदर जमा कर दें। वरना इस वजह से भी आपके ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी वगैरह निरस्त किए जा सकते हैं। ऐसा चलिए भूकंप पर बड़ी खबर देखिए। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में फिर से कांपी धरती। बीते दिन सुबह-सुबह ही भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इस बार भी भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद ही था। हालांकि गनीमत रही कि इसकी तीव्रता कम थी तो कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है ना। बहाल अभी तो अपन कुछ और महत्वपूर्ण और काम की खबरें देखेंगे दोस्तों। लेकिन फिलहाल वक्त चला है आज के ताजा मौसम समाचार जानने का। देखिए मौसम विभाग ने देश भर के कई राज्यों में 26 जुलाई तक यानी अगले 3 दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैंने आपको रिपोर्ट बताई थी कि भारी बारिश और बाढ़ की वजह से देश के 12 राज्यों में एग्रीकल्चर यानी कृषि के क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ। किसानों की कई फसलें तबाह हो गई। अभी मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी बिहार में भी बादल बरसेंगे। दिल्ली में भी मौसम सक्रिय रहेगा। अगले दो-ती दिन। कुछ अलग-अलग राज्यों के मौसम के हालात देखिए आप। उत्तर प्रदेश, वाराणसी में वरुणा कॉरिडोर भी डूबा। 2000 लोगों ने घर छोड़ा बाढ़ की वजह से। ढाब एरिया से लेकर गंगा वरुणा किनारे बसे 15 शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी पानी घुस गया। और छत्तीसगढ़ के भी मानसून का लाइव अपडेट देखिए। रायपुर में तेज बारिश हुई। कवरदा में बह युवक का शव मिल चुका है। आज भी 18 जिलों में भारी बारिश का हाई अलर्ट है। और पंजाब में भी आज 23 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट है। कई जिलों में लुधियाना में बादल बरसे। जग्राह में 3 फीट तक पानी भर गया। फालचिका में छत भी गिरी। पहाड़ी राज्यों के हालात देखिए। हिमाचल प्रदेश में पुल से गुजरती ट्रेन नीचे से नींव ढाई गई पुल की। बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वैसे अभी तक हिमाचल में 750 से ज्यादा मकान तबाह हो चुके हैं लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में। 1247 करोड़ का नुकसान हो चुका है इस मानसूनी सीजन में और 450 के लगभग सड़कें अभी भी नेशनल हाईवे बंद पड़े हैं। और हरियाणा में भी देखिए सोम नदी में डूब कर दो दोस्तों की मौत हो गई। एक जिले में पुल की शटरिंग भी गिरी। हरियाणा के आठ जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। और बिहार में देखिए दोस्तों छपरा में श्मशान घाट भी डूब गया। नालंदा में सड़कें बह गई। आठ जिलों में खतरे के निशान पर बह रही गंगा नदी। बिहार के 27 जिलों में आज भी आंधी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई महीने में पहली बार खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेट और राजस्थान में आज और कल भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी। मध्य प्रदेश में देखिए भोपाल, इंदौर समेत 10 जिलों में पानी गिरा और मौसम विभाग ने चेतावनी में कहा कि अगले चार दिन मध्य प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां तक कि अगले दो दिन तो और भी तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ। जम्मू संभाग में भी 24 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। जम्मू कश्मीर में भी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी है। और यूपी मथुरा की भी तस्वीरें देखिए। पूरी तहसीलें डूब गई। कई जगहों पर भीषण जाम लग गया। काशी में 3000 लोग बाढ़ से गिरे हैं। उत्तर प्रदेश में आज और कल भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। और भी दोस्तों स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश भर में मौसम की संभावित गतिविधियां क्या रह सकती हैं?
जिसकी जानकारी आप देख सकते हैं स्क्रीन पर। अधिकतर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भारी बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। है ना? कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी है। पहाड़ी राज्यों जैसे देखिए हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। यानी ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी। ओके? और चलिए दोस्तों मौसम के बाद अब अपन आज के सराफा बाजार पर नजर डाल लेते हैं। देखिए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना चांदी एक बार फिर से गोल्ड ₹612 महंगा होकर ₹9958 प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। चांदी भी ₹14,000 प्रति किलो बिक रही है। और चलिए साथ के साथ कुछ मार्केट अपडेट्स पर भी नजर डाल लेते हैं। देखिए बीते दिन शेयर बाजार फ्लैट रहा। ससेक्स 14 अंक और निफ्टी 30 अंक गिरकर बंद हुआ और स्टॉक मार्केट पर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि कंपनियों की कमाई अप्रैल, जून तिमाही में करीब 2ाई साल के निचले स्तर पर पहुंची। TCS कंपनी भी काफी खराब शुरुआत में रही। इस बार के साल में Zomato कंपनी का शेयर 10.5% के लगभग चढ़ा और मिल्की बिष्ट ने भी सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। ₹35 करोड़ जुटाने का प्लान है। Paytm कंपनी सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई और कुछ रिपोर्ट्स देखिए दोस्तों। भारत के स्मार्टफोन बाजार का आकार अप्रैल जून तिमाही में 7% बढ़कर 3.9 करोड़ यूनिट्स पहुंच चुका है। वहीं रिवर क्रूज पर्यटन में भी भारत को बड़ी उपलब्धि मिली। राष्ट्रीय जलमार्गों पर रिवर क्रूज यात्राओं में 19.5% तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई और विश्व बैंक का भी कहना है कि भारतीय शहरों के जलवायु अनुकूल विकास के लिए निजी क्षेत्र को निवेश बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय शहरों के लिए भी वर्ल्ड बैंक ने अपनी वार्निंग यानी चेतावनी में कहा कि मौसम की वजह से और इन आपदाओं के निपटने के लिए भारत में ढाई ट्रिलियन डॉलर के निवेश की आवश्यकता हुई है। भारतीय शहरों में खास करके ना सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बीते 10 सालों में $.5 करोड़ से भी ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण मिला। और देखिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी कहना है कि पिछले 3 वर्षों में भारत का सूती वस्त्र निर्यात भी $3.5 अरब डॉलर रहा। और खबर है राष्ट्रीय सील सेल मिशन के तहत अब तक 6 करोड़ लोगों की जांच हुई। 2 लाख मरीज और 16 लाख कैरियर की भी पहचान हुई। वहीं खबर आ रही है कि नए बोइंग एयरक्राफ्ट भी खरीद सकती है एयर इंडिया कंपनी। वैसे तो कई हादसे देखने को मिल रहे हैं एयर इंडिया में और निवेशकों के लिए भी अच्छी खबर है। सरकारी बॉन्ड में निवेश करने का मौका है। सरकारी खर्च के लिए बॉन्ड बिक्री से ₹36,000 करोड़ जुटाएगी केंद्र सरकार। 25 जुलाई को परसों इसकी नीलामी होनी है। आरबीआई की तरफ से यह डाटा जारी किया गया है। ओके। और चलिए मार्केट के बाद आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में। देखिए खबर है 1 जनवरी 2026 से लागू होगा ए्थ पे कमीशन। सरकार ने जानकारी दी संसद के मानसून सत्र में और राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार जजों की संख्या 40 के पार पहुंची। सात नए जज मिले हैं। इनमें छह जज वकील कोटे से भर्ती किए गए और एक न्यायिक अधिकारी हैं। दूसरी बार राजस्थान हाई कोर्ट में जजों की संख्या 40 के पार हुई। और खबर है एएमयू समेत देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों को आतंकी खतरा है। एक खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद शिक्षा मंत्रालय ने सभी को अलर्ट किया। बिहार के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर आ रही है। अब श्रमिकों से सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम करवाने पर उन्हें दुगना वेतन देना पड़ेगा और बिहार के श्रमिकों को बीमा कवरेज का भी लाभ मिलेगा। बिहार के नीतीश सरकार की तरफ से श्रमिकों के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। उन्हें ओवरटाइम के घंटों का अब दुगना वेतन मिल पाएगा और बीमा फैसिलिटी वगैरह भी मिलेगी। ज्यादा डिटेल आप देख सकते हैं स्क्रीन पर और अहमदाबाद विमान हादसे पर रिपोर्ट सामने आ रही है दोस्तों कि एयर इंडिया को फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ नहीं मिला कुछ भी। एआईबी की प्राइमरी रिपोर्ट में जबकि दावा किया गया था कि प्लेन क्रेज से पहले फ्यूल स्विच बंद किए गए थे। लेकिन अब फाइनल जांच रिपोर्ट में पता चला है कि फ्यूल स्विच में कोई समस्या नहीं थी। वहीं बीते दिन भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट में ट्रेजडी हो गई। पिछले हिस्से में आग लग गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यह घटना हुई। हांगकांग से आई थी एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली में। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड कर दी है। एयर इंडिया के विमान में आग लग गई। धुआं उठने लगा। यह तस्वीरें आप देख सकते हैं। इस घटना के बाद यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री की जान नहीं गई। और दोस्तों भारत में विमान हादसों की दुर्घटनाएं आखिर क्यों होती हैं? इस पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि भारत में यात्रियों की सुरक्षा से ज्यादा तो एयरलाइंस कंपनियां अपने प्रचार पर खर्च कर रही है। एडवर्टाइजमेंट में प्रमोशन मार्केटिंग में ज्यादा खर्च करती है। हालियां एक चौंकाने वाले सर्वे में एक खुलासा सामने आ रहा है। देखिए जरा। चलिए अगला अपडेट देखिए दोस्तों। ब्रिटिश फाइटर जेट ने 38 दिन बाद उड़ान भरी। हाइड्रोलिक फेल होने के बाद यह तिरुंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा था। वहीं खबर है भारत का मिग 21 फाइटर जेट इस साल 19 सितंबर को रिटायर हो जाएगा। 1963 में इसको एयरफोर्स में शामिल किया गया था। चलिए बड़ी खबर देखिए। मिजोरम में फ्यूल संकट छाया, हाईवे खराब है। इसीलिए ऑयल टैंकर्स हड़ताल पर हैं। 70% पेट्रोल पंप सूखे हैं। मिजोरम राज्य में अभी पेट्रोल डीजल की भी काफी शॉर्टेज देखने को मिल रही है। क्योंकि हड़ताल के चलते यह पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप पड़ी है। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि ऑयल टैंकर्स एसोसिएशन से लगातार बातचीत चल रही है।