'Jharkhand Teacher Vacancy 2026'
झारखंड के 6000 सरकारी स्कूलों में होगा
शिक्षकों की बहाली। स्थाई नियुक्ति तक
संविदा पर मिलेगा मौका। तो झारखंड में
सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
'Jharkhand Teacher Vacancy 2026'सरकारी शिक्षक बनने का मौका।
झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहेयुवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार करीब 6000 एकड़ शिक्षक वाले सरकारी स्कूलों में स्थाई नियुक्ति होने तक संविदा पर शिक्षकों की बहाली करने की तैयारी में हैं। यह व्यवस्था उन स्कूलों में लागू होगी जहां 30 से अधिक छात्र हैं.
'Jharkhand Teacher Recruitment 2026'
लेकिन पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक हैं। फिलहाल राज्य में ऐसे 9452 एकल शिक्षक विद्यालय हैं जिनमें से करीब 6000 स्कूल इस योजना के दायरे में आएंगे। सरकार का लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो और हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराना है।
'Jharkhand Shikshak Bharti 2026'
शिक्षकों की नियुक्ति केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर संविदा के आधार पर होगी और छात्र संख्या के अनुसार एक स्कूल में एक से तीन शिक्षकों तक की बहाली की जाएगी। नियुक्ति के लिए जेटेट पास होना अनिवार्य होगा और सहायक आचार्य के समान योग्यता लागू होगी। स्थानीय अभ्यर्थियों को पहले प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर जिला या अन्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा। इन शिक्षकों का मानदेय सहायक अध्यापकों के बराबर हो सकता है और भविष्य में होने वाली स्थाई शिक्षक नियुक्ति में वेटेज देने पर भी सरकार विचार कर रही है। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और सरकार की मंजूरी के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू हो सकती है। तो जो शिक्षक बनने की चाह कर रहे थे उनके लिए यह अच्छी खबर है। आप इसमें जो है अप्लाई कर सकते।
Tags:
Jharkhand Job
