हेलो दोस्तों, क्या हाल है? आइए बात करते हैं,
आज के मुख्य समाचार में देश भर की तमाम बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। देखिए, एक तो दुनिया भर में आज के दिन को वर्ल्ड चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। आप सभी के लिए भी मेरी तरफ से मीठी-मीठी चॉकलेट और चलिए आगे बढ़ते हैं, 'Aaj Ki Breaking News'
Aaj Ki Breaking News: आज की ब्रेकिंग न्यूज ।
अब अपन खबरों में। देखिए, पहली खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
ब्राजील में गणेश वंदना के साथ ही, 'पीएम मोदी' का भव्य स्वागत किया गया।
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले यह अनूठा दृश्य आप देख सकते हैं,
और ब्रिक्स शिखर समिट में पीएम मोदी ने दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि ब्रिक्स में वैश्विक भविष्य को आकार देने की क्षमता है।
देखिए ब्रिक्स में बोले पीएम मोदी दुनिया को नई व्यवस्था की जरूरत है। ग्लोबल साउथ देशों के बिना वैश्विक संस्थाएं बिना नेटवर्क वाले मोबाइल की तरह हैं। यहां प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि आतंकवाद की निंदा सिद्धांत होना चाहिए। सुविधा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया में एक नई व्यवस्था की मांग भी उठाई है। पीएम बोले कि आज दुनिया को एक बहु ध्रुवीय और समावेशी व्यवस्था की जरूरत है। 20वीं सदी में बनाई गई वैश्विक संस्थाएं 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में नाकाम है। एआई के दौर में तकनीक हर सप्ताह अपडेट होती है। लेकिन एक वैश्विक संस्थान 80 सालों में एक भी बार अपडेट नहीं होता है। 20वीं सदी के टाइप राइटर 21वीं सदी के सॉफ्टवेयर को नहीं चला सकते हैं। तो यह काफी अहम मुद्दों पर पीएम मोदी ने बातचीत की। प्रधानमंत्री के ब्राजील के ब्रिक्स समिति दौरे की यह कुछ तस्वीरें आप देख सकते हैं। अभी पीएम मोदी 3 दिन के ब्राजील दौरे पर हैं। ब्रिक्स की स्थापना साल 2009 में हुई थी और इसके संस्थापक देशों में हमारा देश भारत भी शामिल है। चलिए आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में। तो देखिए खेल जगत से भी भारत के लिए बड़ी अच्छी खबर आई। बर्मिंगम में इंडिया की 58 साल में पहली बार जीत हुई। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराया। आकाशदीप 10 विकेट लिए और गिल ने 430 रन भी बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंगम के एज वेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हरा दिया है और इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज एक-एक के बराबर हो गई है और क्रिकेटर शुभमन गिल के नाम एक नया रिकॉर्ड भी बन गया। एक ही टेस्ट में 430 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं और भारत ने पहली बार 1000 रन भी बनाए इसमें। चलिए अगली बड़ी खबर देखिए। देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया के सुपर पावर देशों की तानाशाही से दुनिया भर में टकराव का माहौल है। नितिन गडकरी बोले कि दुनिया में कभी भी विश्व युद्ध हो सकता है। आजकल जो रूस, यूक्रेन, इजराइल, ईरान के बीच जंग चल रही है और अमेरिका जैसे सुपर पावर देश भी इन जंगी हालातों में अपनी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। तो इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दुनिया के संघर्ष की स्थितियों पर चिंता जताई और बोले कि यह स्थितियां सुपर पावर देशों की तानाशाही की वजह से उत्पन्न हुई है। वहीं नितिन गडकरी ने दुनिया भर में गरीबी पर भी कहा कि धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही है। पैसा कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा है। अर्थव्यवस्था को इस तरह से विकसित होना चाहिए कि रोजगार पैदा हो और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान हो। हालांकि वैसे भारत में गरीबी पर एक अच्छी रिपोर्ट आई। मैंने आपको एक दिन पहले डाटा बताए थे। देश में गरीबी की दर 16.2% से घटकर 2.3% हुई है। 2011 से लेकर अब तक 17 करोड़ से ज्यादा लोग गंभीर गरीबी से बाहर आए। एक्सट्रीम पॉवर्टी से बाहर आ चुके हैं। मतलब और भारत देश चौथा सबसे समान समाज वाला देश भी बन चुका है दुनिया में। टॉप इकॉनमी में भारतीय समाज ज्यादा बराबर है। यूके, चाइना, यूएसए से भी आगे हैं। अभी हमारा देश इस मामले में। यह भारत का गिनी इंडेक्स 25.5 यह दिखाता है कि देश में आर्थिक असमानता कम है। वहीं परिवहन मंत्री ने एक और प्लान बताया कि दिल्ली बेंगलुरु में चल रही चलेगी पोड टैक्सी। टू लेन वाले हाईवे फोर लेन बनाए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कंप्लीट मास्टर प्लान भी बताया कि देश में किस तरह से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जाएगा। गडकरी बोले कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी जल्द ही क्रांति आएगी। इथेनॉल से चलेगी गाड़ियां। चलिए अगली खबर देखिए। दुनिया के 12 से ज्यादा देशों के साथ निवेश संधि पर भारत का राम मजबूती से बातचीत। एक सरकारी अधिकारी बोले कि जल्दी इस मुद्दे को लेकर ऑफिशियल घोषणा भी होगी। और अमेरिका भारत ट्रेड डील के बीच भी खबर आ रही है कि अमेरिका के टेररिफ के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में भारत ने जवाबी शुल्क लगाने का अधिकार सुरक्षित रखा। एक अधिकारी ने यह भी दावा किया है डब्ल्यूटीओ यानी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन। विश्व व्यापार संगठन में भारत ने अपना यह अधिकार सुरक्षित कर लिया है। यानी अमेरिका अगर अब भारत पर टैक्स बढ़ाता है, टेरिफ बढ़ाता है तो भारत भी जल्द ही अमेरिका पर जवाबी टेरिफ लगाएगा। हाल ही में यूएस ने ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर 25% तक इंपोर्ट ड्यूटी टेरिफ ड्यूटी लगाई है। इससे 24,710 करोड़ का एक्सपोर्ट खतरे में है। तो अब भारत ने भी अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने का कंप्लीट प्लान बना लिया है। भारत भी जल्द ही अमेरिका पर जवाबी टेरिफ का ऐलान कर सकता है ऐसा और
वहीं अमेरिका भारत ट्रेड डील पर भी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले कि इस डील में देरी होगी। उन्होंने कहा कि इसकी कोई डेडलाइन नहीं है। नेशनल इंटरेस्ट में ही होगा समझौता। पीयूष गोयल बोले कि सरकार का लक्ष्य भारत को आपूर्ति श्रृंखलाओं में वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय भागीदार बनाना है ना कि जल्दबाजी में अमेरिका के साथ डील करनी। ऐसा। वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ अब ईलॉन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। वो बोले कि वापस दिलाएंगे लोगों की आजादी। ईलॉन मस्क ने एक नया राजनीतिक दल बनाया और उसका नाम रखा अमेरिका पार्टी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों भ्रष्ट हैं। देश को दो पार्टी सिस्टम से आजादी मिलेगी जल्द ही और इनके साथ में टेस्ला कंपनी के सीएफओ भी जुड़ गए। वैभव तनेजा को पार्टी के खजाने की चाबी दी ईलॉन मस्क ने। भारतवंशी वैभव तनेजा को इनकी पार्टी का ट्रेजरार बनाया जो कि टेस्ला के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर हैं। और यह जो ईलॉन मस्क ने नई पार्टी बनाई अमेरिका पार्टी नाम से इसको लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि ईलॉन मस्क बॉस हैं। पॉलिटिक्स भी कॉर्पोरेट स्टाइल में करेंगे ऐसा। मस्क की पॉलिटिक्स में एंट्री का शेयर बाजार पर भी असर दिखा। अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म ने टेस्ला का ईटीएफ पोस्टपोनड किया। चलिए अगली खबर देखिए। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरत होगी इन डॉक्यूमेंट्स की। उदय की तरफ से कुछ नए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की गई। उदय का कहना है कि यह अपडेट साल 2025-26 के लिए है और यह निर्देश आधार एनरोलमेंट और आधार अपडेट दोनों के ही लिए लागू होंगे। अब आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट देने होंगे? तो उदय का कहना है कि भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल चार तरह के प्रूफ के लिए किया जा सकता है। आपकी पहचान, पता, रिश्ते और जन्म तिथि का प्रूफ पासपोर्ट में शामिल होता है। इसके अलावा पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक, पासबुक, पेंशन कार्ड या सरकार से मिला कोई भी सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट शामिल है। तो अब आपको अपने नाम, पता, जन्मतिथि इनको प्रूफ करने वाले डॉक्यूमेंट आधार कार्ड बनवाने के लिए या आधार कार्ड में किसी भी तरह का अपडेट करवाने के लिए देने होंगे। यह नियम किन-किन लोगों पर लागू होगा देख सकते हैं आप। भारतीय नागरिक जो विदेशों में रहते हैं उन पर भी लागू होगा। 5 साल से ऊपर के बच्चे और लंबे समय से वीजा पर भारत में रहने वाले लोगों पर भी यह नियम लागू होगा। चलिए अगला अपडेट आ रहा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 7 जुलाई को नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग द्वारा आयोजित नियंत्रक सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। 7 से 9 जुलाई तक चलेगा यह समिट और महंगाई पर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीते महीने जून में अनाज सस्ते हुए हैं। लेकिन दूध और तेल की महंगाई ने आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ाया। वैश्विक खाद्य कीमतों में भी हलचल देखी जा रही है। एएफओ के फूड प्राइस इंडेक्स के मुताबिक जून महीने में खाद्य कीमतों में कुल मिलाकर 0.5% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे सूचकांक 128 अंकों पर पहुंच गया। व देखिए हमारे देश के सीआईआई के अध्यक्ष बोले कि विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हर साल 10% जीडीपी ग्रोथ जरूरी है। जबकि अभी ज्यादातर रिपोर्ट्स में भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.25% से लेकर 6.5% तक ही बताया जा रहा है। यानी देश को तरक्की करने के लिए अभी और तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। और वहीं भारत की जीडीपी पर एक रिपोर्ट यह भी सामने आ रही है कि भारत में कॉर्पोरेट मुनाफा ने जीडीपी को पछाड़ा। एफवाई 2025 के बीच तीन गुना तेजी से बढ़ोतरी हुई। चलिए अगला अपडेट देखिए। अमरनाथ यात्रा में 3 दिन में 48,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 7,000 यात्रियों का चौथा जत्था गांधरबल पहलगाम बेस कैंप पहुंचा। पहलगाम रूट पर एक हादसा भी हो गया। 36 यात्री घायल हो गए।
Tags:
aaj ki breaking news